गोरखपुर, अक्टूबर 27 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम की एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के तहत अब तक 3.84 करोड़ रुपये की वसूली हो चुकी है। वहीं, 23,783 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसमें 1,881 स्वामियों ने सम्पत्ति कर का भुगतान कर दिया है। योजना के तहत बकायेदारों को अब तक 84.08 लाख रुपये की छूट दी जा चुकी है। 27 अक्टूबर 2026 तक नगर निगम और शासन के दोनों पोर्टल पर बड़ी संख्या में करदाताओं ने ओटीएस का लाभ लेने के लिए आवेदन किया है। शासन के पोर्टल पर 16,942 और नगर निगम के पोर्टल पर 6,841 आवेदन प्राप्त हुए हैं। योजना के तहत दोनों पोर्टल को मिलाकर 26.35 करोड़ रुपये की मांग दर्ज की गई है। इसके सापेक्ष अब तक 3.84 करोड़ रुपये की वसूली हुई है। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी राकेश कुमार सोनकर ने कहा कि ओटीएस के तहत बकाया कर जमा करने पर निर्...