गोरखपुर, अगस्त 13 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। गुरुवार की दोपहर हुई तेज बारिश के बाद नगर निगम के हॉट स्पॉट वाले स्थानों पर जलनिकासी के लिए पंप और टीमें सक्रिय रहीं। स्वयं नगर आयुक्त अजय जैन ने निगम अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं का जायजा लिया और जलनिकासी कार्य तेज कराने के जरूरी दिशा निर्देश दिए। जलभराव वाले क्षेत्रों में जहां जलनिकासी में अवरोध मिला, वहां तत्काल पंप लगाकर पानी निकालने की व्यवस्था की गई। निर्माण विभाग के सभी अभियंताओं को नगर क्षेत्र में स्थापित संपवेल और अस्थायी पंपों का स्थल पर निरीक्षण और उन्हें लगातार चालू रखने के निर्देश दिए गए हैं। आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक मशीनरी और संसाधनों के साथ विशेष टीमें तैनात की गई हैं। जलभराव की सूचना पर तत्काल कार्रवाई के लिए रात्रिकालीन त्वरित कार्रवाई दल भी गठित क...