गोरखपुर, अक्टूबर 22 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। प्रमुख संवाददाता। जीडीए उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल ने वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला के आधुनिकीकरण और महन्त अवेद्यनाथ ज्ञान विज्ञान पार्क का निर्माण 31 अक्तूबर तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं। गुरुवार को उन्होंने दोनों परियोजनाओं का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति देखी। कहा कि काम तय समय सीमा में पूरा किया जाए और गुणवत्ता से कोई समझौता न हो। करीब 62 करोड़ रुपये की लागत से हो रहे नक्षत्रशाला के आधुनिकीकरण के अधिकांश कार्य पूरे हो चुके हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...