Gorakhpur News: नकली नोटों की गड्डी दिखाकर महिला से टप्पेबाजी, जेवर लेकर फरार
गोरखपुर, अक्टूबर 30 -- Gorakhpur News: मोतीराम अड्डा, हिन्दुस्तान संवाद। झंगहा थाना क्षेत्र के मोतीराम अड्डा चौराहे पर गुरुवार दोपहर दो टप्पेबाजों ने नकली नोटों की गड्डी दिखाकर एक महिला को झांसे में ले लिया। आरोप है कि उसे कोई नशीला पदार्थ सुंघाकर दोनों कानों के सोने के टॉप्स, मंगलसूत्र और तीन तितली वाली जीउतिया लेकर फरार हो गए।देवरिया जिले के गौरीबाजार क्षेत्र के कोनी निवासी गिरिजा देवी अपनी बहन के घर सिहोड़वा गई थीं। बहन का बेटा अशोक उन्हें बाइक से मोतीराम अड्डा चौराहे पर छोड़कर चला गया। वह बस का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान दो युवक उनके पास पहुंचे और नोटों की गड्डी दिखाकर बातचीत में उलझा लिया। आरोप है कि इसके बाद उनके मुंह के पास कोई नशीला पदार्थ सुंघाया और जेवर लेकर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस ने चौकी और चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.