Gorakhpur News: नई रेल लाइन निर्माण स्थल से प्लेट चोरी, एक आरोपित पकड़ा
गोरखपुर, सितम्बर 23 -- Gorakhpur News: सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। जिगिना के पास सहजनवा-दोहरीघाट नई रेल लाइन निर्माण स्थल से मंगलवार को प्लेट चोरी कर ऑटो में लाद रहे युवक को कर्मचारियों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। उसका साथी कर्मचारियों को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। कर्मचारियों ने पकड़े गए आरोपित को चोरी की प्लेट और ऑटो समेत गीडा पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने ऑटो सीज कर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बस्ती जिले के पैकोलिया थाना क्षेत्र के जीतपुर निवासी अंकित सिंह एसटी कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड में परियोजना प्रबंधक हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी कंपनी सहजनवा से पिपरौली यार्ड तक नई रेल लाइन का निर्माण करा रही है। मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे निर्माण स्थल से सामान चोरी कर ऑटो में लादे जाने की सूचना मिली। सूचना पर कंपनी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.