गोरखपुर, अक्टूबर 13 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। भारत औद्योगिक विकास योजना (भव्या) के तहत धुरियापार में विकसित औद्योगिक गलियारे में 120 एकड़ एरिया में प्लग एंड प्ले कारिडोर विकसित किया जाएगा। गीडा प्रशासन द्वारा नियुक्त कंसलटेंट ने जो डीपीआर तैयार की थी, उसे सोमवार को मंजूरी मिल गई है। प्लास्टिक पार्क की तर्ज पर उद्यमियों को प्लग एंड प्ले की सुविधा मिलेगी। यह योजना केन्द्र सरकार के फंड से विकसित होनी है। मुख्य सचिव एसपी गोयल की अध्यक्षता में गठित राज्य स्तरीय समिति की बैठक में डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) को स्वीकृति दी गई। रिपोर्ट के अनुसार धुरियापार क्षेत्र में 102.35 करोड़ रुपये से 120 एकड़ में औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Lucknow News: बांदा और गोरखपुर की दो औद्योगिक परियोजनाओं की डीपीआर को मं...