गोरखपुर, अक्टूबर 14 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता धुरियापार क्षेत्र में गीडा द्वारा विकसित किए जा रहे औद्योगिक क्षेत्र में उद्योगों की स्थापना के साथ ही सीवरेज प्रबंधन के लिए पांच लाख लीटर प्रतिदिन (एमएलडी) क्षमता का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) स्थापित किया जाएगा। गीडा प्रशासन के इस प्रस्ताव को शासन की मंजूरी मिल चुकी है। धुरियापार में भारत औद्योगिक विकास योजना (भव्य) के तहत औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जा रहा है। गीडा प्रशासन के अनुसार, यहां स्थापित होने वाली अधिकांश औद्योगिक इकाइयां जीरो वाटर डिस्चार्ज की व्यवस्था पर आधारित होंगी। यानी उद्योगों से अपशिष्ट पानी नहीं निकलेगा। फैक्ट्रियों से निकलने वाले पानी को उपचारित कर दोबारा इस्तेमाल किया जाएगा। बता दें कि गीडा में भी कामन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (सीईटीपी) बनाने क...