गोरखपुर, नवम्बर 29 -- Gorakhpur News: चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बाल बुजुर्ग निवासी आलोक कुमार ने खेत में धान रखने के विवाद में अपने माता-पिता पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। एसएसपी के निर्देश पर चौरीचौरा पुलिस ने चार आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आलोक के अनुसार, 11 नवंबर की सुबह करीब छह बजे पड़ोसी खेत मालिक शोभा और उनके पुत्र सुरेंद्र, जंगबहादुर व शिवपुजारी लाठी-डंडों से लैस होकर उनके दरवाजे पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। शोर सुनकर उनके पिता और मां हेवन्ती देवी बाहर आए तो आरोपितों ने हमला कर दिया। पिता के सिर पर प्रहार से वह बेहोश हो गए। उनके दाएं हाथ की अंगुली भी काट दी गई। मां की आंख में गंभीर चोट आई। आलोक ने पुलिस पर कार्रवाई में लापरवाही का आरोप लगाते हुए एसएसपी ...