गोरखपुर, अक्टूबर 13 -- Gorakhpur News: पीपीगंज/अकटहवा, हिटी। पीपीगंज थाना क्षेत्र के भवनपुरवा टोले में सोमवार की देर रात चोरों ने गल्ला व्यवसायी के घर के बाहर रखे धान के दस बोरे पिकअप पर लाद लिए। आहट सुनकर जागे व्यवसायी ने विरोध किया तो आरोप है कि चोरों ने उनके साथ मारपीट की और धान लदा पिकअप लेकर फरार हो गए। भवनपुरवा निवासी चन्द्रकेश पुत्र स्व. रामनरेश अकटहवा मार्ग पर मकान बनवाकर रहते हैं। सोमवार रात करीब दो बजे पिकअप सवार लोग उनके घर के बाहर रखा धान लादने लगे। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की। पीड़ित की सूचना पर पहुंची डायल 112 और स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने पिकअप और आरोपितों की तलाश की, लेकिन उनका सुराग नहीं मिला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...