गोरखपुर, नवम्बर 1 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। पटरी दुकानदारों को व्यवस्थित और निर्धारित स्थान पर कारोबार की सुविधा देने के लिए नगर निगम ने धर्मशाला और ट्रांसपोर्टनगर में वेंडिंग जोन विकसित करने का काम शुरू कर दिया है। धर्मशाला में नया वेंडिंग जोन बनाया जा रहा है, जबकि ट्रांसपोर्टनगर में लंबे समय से अनुपयोगी पड़े पुराने वेंडिंग जोन का सुंदरीकरण कराया जा रहा है। इससे सड़क किनारे दुकानें लगाने वाले दुकानदारों को व्यवस्थित जगह मिलने के साथ ही बाजारों में अतिक्रमण और यातायात की समस्या कम होने की उम्मीद है। धर्मशाला ओवरब्रिज के नीचे से असुरन तक विस्थापित रेहड़ी-पटरी दुकानदारों को बसाने के लिए करीब 180 मीटर क्षेत्र में वेंडिंग जोन विकसित किया जा रहा है। इसके लिए नगर निगम और डूडा की संयुक्त टीम ने धर्मशाला पुल के नीचे से रेलवे क...