गोरखपुर, सितम्बर 5 -- Gorakhpur News: पादरी बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। शाहपुर के आवास विकास कॉलोनी निवासी शैलेन्द्र ने अपने साले सीतांशु त्रिपाठी पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। शनिवार को शाहपुर पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शैलेन्द्र के मुताबिक, सीतांशु ने पहले घर आकर मारपीट की थी। 20 जुलाई को फोन पर गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का कहना है कि धमकी की बातचीत रिकॉर्डिंग में सुरक्षित है। भय के कारण वह किराए के फ्लैट में रहने को मजबूर है। थाना प्रभारी अंजय कुमार सिंह ने कार्रवाई की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...