गोरखपुर, नवम्बर 6 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। धनतेरस के दिन शहर में जहां बाजारों में भारी भीड़ उमड़ी, वहीं इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वेतन और बोनस की मांग को लेकर महेशरा डिपो के 60 से अधिक इलेक्ट्रिक बस चालकों ने सुबह से ही हड़ताल कर दी। चालकों के अड़ने के कारण डिपो से एक भी बस का संचालन नहीं हो सका। निर्धारित समय पर पिकअप प्वाइंट पर बसों का इंतजार कर रहे यात्रियों को मायूस होकर दूसरे साधनों का सहारा लेना पड़ा। गोरखपुर महेशरा डिपो से प्रतिदिन 25 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन होता है। ये बसें चौरीचौरा, बड़हलगंज, कौड़ीराम, सहजनवा समेत सोनौली, देवरिया, कुशीनगर और महराजगंज रोड पर चलती हैं। धनतेरस के दिन खरीदारी के लिए शहर आने वाले लोगों के साथ ही अन्य यात्रियों को भी इस सेवा के ठप होने से...