गोरखपुर, सितम्बर 22 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। शहर के खजांची लेबर अड्डे पर 'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत मंगलवार को श्रम विभाग ने श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के सहयोग से आयोजित शिविर में 200 से अधिक श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निशुल्क दवाइयां दी गईं। इस दौरान श्रम विभाग ने विभागीय योजनाओं के बारे में भी श्रमिकों को जागरूक किया। उप श्रमायुक्त शक्ति सेन मौर्य ने बताया कि श्रमिकों का स्वास्थ्य का परीक्षण कराने के साथ उन्हें विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए पंजीयन एवं नवीनीकरण भी कराया गया। उन्होंने बताया कि शिविर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चरगावां का भी विशेष सहयोग रहा। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: शिविर में श्रमिकों की सेहत का हुआ परीक्षण चिकित्सा विभाग से मेड...