Gorakhpur News: दो सीओ का कार्यक्षेत्र बदला, विशाल बांसगांव के नए थानेदार
गोरखपुर, जुलाई 16 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने कानून-व्यवस्था को लेकर गुरुवार को पुलिस विभाग में फेरबदल किया। बेलीपार थाने में तैनात रहे उपनिरीक्षक विशाल सिंह को बांसगांव थाने का नया थानेदार बनाया गया है। वहीं सीओ यातायात मनीष शर्मा को खजनी सर्किल का सीओ और अब तक खजनी का प्रभार देख रहीं दीपांशी राठौर को सीओ ट्रैफिक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बांसगांव थानेदार रहे निरीक्षक पंकज सिंह, हरनही चौकी प्रभारी और थाने पर तैनात एक दीवान को एसएसपी ने तीन दिन पहले लाइन हाजिर कर दिया था। बेलीपार में अभी किसी थानेदार की तैनाती नहीं हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.