गोरखपुर, सितम्बर 28 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 9 के पश्चिमी छोर के शौचालय के पास 2 लावारिस बैग लावारिस हालत में मिला। आशा और आरपीएफ की टीम ने लावारिस बैग के बारे में आसपास मौजूद यात्रियों से पूछताछ की तो बैग के बारे में किसी को पता नहीं था। टीम ने दोनों बैगों को कब्जे में लेकर खोला तो उसमे से अंग्रेजी शराब की 180 एमएल के 132 टेट्रा पैक बरामद हुए। सभी की कीमत करीब 17160 रुपये है। शराब बरामदगी करने वाले अआशा के उप निरीक्षक बृजेश, सहायक उपनिरीक्षक सुनील कुमार और आरपीएफ के सहायक उप निरीक्षक बृजराज यादव व केपी भारती ने शराब को बदामद करने के बाद अग्रिम कार्रवाई के लिए रेलवे सुरक्षा बल पोट गोरखपुर को सौंप दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...