गोरखपुर, अक्टूबर 25 -- Gorakhpur News: पिपरौली। गीडा थाना क्षेत्र के कैली-बेलवाडाड़ी मार्ग पर रविवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बेलवाडाड़ी गांव निवासी अमित (26) पुत्र रामजी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद दूसरी बाइक का सवार मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने घायल अमित को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से भी उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। हालांकि, परिजनों ने उन्हें जिले के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...