Gorakhpur News: दो बाइकों की टक्कर में पति-पत्नी समेत तीन घायल
गोरखपुर, अगस्त 30 -- Gorakhpur News: चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के भगवानपुर में बगहा बाबा स्थान के पास रविवार शाम बाइक और मोपेड की टक्कर में पति-पत्नी समेत तीन लोग घायल हो गए। इनमें महिला के सिर में गंभीर चोट लगी है। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी चौरीचौरा भेजा गया। झंगहा थाना क्षेत्र के गईयापार निवासी महातम पत्नी कमलावती के साथ मोपेड से सुकरौली स्थित अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे बघाड़ खजुहा निवासी अजय चौधरी की बाइक से मोपेड की टक्कर हो गई। हादसे में महातम, कमलावती और अजय घायल हो गए। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.