गोरखपुर, सितम्बर 12 -- Gorakhpur News: जंगल धूसड़, हिन्दुस्तान संवाद। पिपराइच थाना क्षेत्र के जंगल धूसड़ चौराहे पर शुक्रवार की रात चोरों ने दो दुकानों को निशाना बनाया। विशाल गुप्ता की मोबाइल दुकान के दोनों तरफ लगे तालों को तोड़ने का प्रयास किया गया। हालांकि बीच का ताला नहीं टूटने से चोर दुकान में दाखिल नहीं हो सके। इसके बाद चोरों ने राम उजागर प्रजापति की आदित्य सिंगार भवन का ताला तोड़कर करीब 17 हजार रुपये नकद, चार सीसीटीवी कैमरे, टीवी, डीवीआर समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। राम उजागर दुकान के पीछे बने मकान में ही रहते हैं, लेकिन उन्हें वारदात की भनक नहीं लगी। सुबह एक व्यक्ति ने दुकान का शटर उठा होने की सूचना दी, तब चोरी की जानकारी हुई। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: खगड़िया : तीन मंदिरों से घंटे की चोरी, दुकान का ताला तोड़ने का प्रयास सूचना पर...