गोरखपुर, नवम्बर 10 -- Gorakhpur News: हरपुर बुदहट, हिन्दुस्तान संवाद। हरपुर बुदहट क्षेत्र के दो गांवों की किशोरियों को अलग-अलग मामलों में बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगा है। दोनों किशोरियों की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पहले मामले में एक गांव की किशोरी की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सात नवंबर की शाम करीब सात बजे उनकी 15 वर्षीय बेटी गांव के मंदिर के पास थी। आरोप है कि इसी दौरान संतकबीरनगर जिले के महुली थाना क्षेत्र के बरी गांव निवासी नागेंद्र गौड़ पुत्र राममिलन गौड़ उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन किशोरी का पता नहीं चला। दूसरे मामले में एक अन्य गांव की किशोरी की मां ने पुलिस को बताया कि सात नवंबर को राज नाम का युवक उनकी बेटी को लेकर फरार हो गया। ...