Gorakhpur News: दो अगस्त को मेधावियों को मिलेगा डॉ. रघुनाथ चंद नवज्योति पुरस्कार
गोरखपुर, जुलाई 5 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा एवं प्रताप सभागार फाउंडेशन ट्रस्ट की बैठक रविवार को क्षत्रिय भवन, प्रताप सभागार में हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि दो अगस्त को आयोजित समारोह में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 21 मेधावी विद्यार्थियों को डॉ. रघुनाथ चंद नवज्योति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। हाईस्कूल में यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई के चार-चार तथा इंटरमीडिएट में प्रत्येक बोर्ड के तीन-तीन मेधावियों का चयन होगा। इच्छुक छात्र-छात्राएं अपनी अंकतालिका की छायाप्रति व मोबाइल नंबर प्रतिदिन शाम पांच से सात बजे तक क्षत्रिय भवन में जमा कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि बाद में घोषित की जाएगी। बैठक के दौरान समाजसेवी बालकृष्ण सर्राफ के निधन का समाचार मिलने पर उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने दो मि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.