गोरखपुर, अगस्त 27 -- Gorakhpur News: खोराबार, हिन्दुस्तान संवाद। खोराबार क्षेत्र के एक व्यक्ति को उसके पुराने दोस्त की आवाज में फोन कर बच्चे के इलाज के नाम पर 85 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। झांसे में आए व्यक्ति ने बिना पड़ताल किए अलग-अलग तारीखों में ठग के खाते में 85 हजार रुपये भेज दिए। कुछ दिन बाद दोस्त से फोन पर बात की तो ठगी की जानकारी हुई। खोराबार पुलिस की साइबर सेल ने कार्रवाई करते हुए 40 हजार रुपये पीड़ित के खाते में वापस कराने में सफलता हासिल की है। पीड़ित के मोबाइल नंबर पर अज्ञात व्यक्ति ने उसके पुराने दोस्त की आवाज में फोन कर पने बच्चे के इलाज का हवाला देते हुए तत्काल पैसों की जरूरत बताई। दोस्त की आवाज सुनकर पीड़ित को विश्वास हो गया। उसने बिना यह पुष्टि किए कि वास्तव में फोन उसके दोस्त ने ही किया है, अलग-अलग दिनों में बताए गए खात...