गोरखपुर, अक्टूबर 1 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में बुधवार को किसी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया। नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन बुधवार को आठ उम्मीदवारों ने 19 नामांकन पत्र लिए। इस तरह दो दिनों में 21 दावेदार कुल 50 नामांकन पत्र ले चुके हैं। छह अक्टूबर तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। गुरुवार से नामांकन पत्र दाखिल होने की संभावना है।आयुक्त न्यायालय में रिटर्निंग आफिसर एवं कमिश्नर इन्द्र विक्रम सिंह की देखरेख में नामांकन प्रक्रिया चल रही है। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित विधान परिषद सदस्य ध्रुव कुमार त्रिपाठी का कार्यकाल छह दिसंबर 2026 को समाप्त हो रहा है। यह भी पढ़ें- Bijnor News: बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन ...