गोरखपुर, अगस्त 26 -- Gorakhpur News: बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पति की दूसरी शादी का विरोध करने पर पत्नी को गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने और घर से निकालने के मामले में पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सहजनवा क्षेत्र के भीटी रावत निवासी शीला वर्मा ने बताया कि उसकी शादी 10 फरवरी 2018 को बड़हलगंज क्षेत्र निवासी राहुल वर्मा उर्फ सूरज से हुई थी। उनका सात वर्षीय पुत्र है। आरोप है कि पति ने ज्योति वर्मा से दूसरी शादी कर ली। विरोध करने पर पति ने गाली-गलौज कर साथ रखने से इनकार कर दिया। जेठ रामू, जेठानी किरण और सास विमला पर भी धमकी देने का आरोप है। पुलिस जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...