गोरखपुर, नवम्बर 5 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। अवैध रूप से खून की तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश करते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। मंगलवार रात भगत चौराहे के पास एक कार से 100 यूनिट रेड ब्लड सेल्स (पीआरबीसी) बरामद किए गए। खून मुरादाबाद के एसएस चैरिटेबल ब्लड बैंक से लाया जा रहा था। इसकी सप्लाई गोरखपुर के आरोग्य ब्लड बैंक में होनी थी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुरादाबाद के सिविल लाइंस स्थित हरतलका बाजार निवासी फहीम अहमद और जैतपुर के सिरशवागौड निवासी ताज गुड्डू के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: गोरखपुर में दूषित खून की तस्करी का भंडाफोड़, 100 यूनिट ब्लड के साथ दो गिरफ्तारखून की तस्करी का खुलासा पुलिस के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिल रही थी कि राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्र...