गोरखपुर, अक्टूबर 31 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। दूरदर्शन केंद्र गोरखपुर पूर्वांचल की छुपी प्रतिभाओं के लिए गायकी का एक बड़ा मंच तैयार कर रहा है। लंबे अरसे बाद केंद्र की ओर से एक नया सिंगिंग शो 'वॉयस ऑफ पूर्वांचल' लॉन्च होने जा रहा है। 'अपनी आवाज... अपनी पहचान' की थीम पर तैयार हो रहे इस शो में 16 से 35 वर्ष तक के प्रतिभागी अपनी गायकी का जादू बिखेरेंगे। इसके लिए ऑडिशन अलग-अलग तिथियों पर पांच जिलों में आयोजित किए जाएंगे, जिसमें महराजगंज, गोरखपुर, देवरिया, बस्ती और वाराणसी शामिल हैं। डीडी के इस नए शो में स्वर सागर संस्था कोऑर्डिनेटर की भूमिका निभा रही है, जिसकी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रतिभागी अपना पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण प्रक्रिया खोल दी गई है। केंद्र प्रशासन का कहना है कि ऑडिशन की शुरुआत पांच नवंबर को महराजगंज (धनेवा-धनेई स्थित विजन एकेडम...