गोरखपुर, नवम्बर 2 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। दूरदर्शन गोरखपुर की टीम ने रविवार को मऊ में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ए.के. शर्मा का विशेष साक्षात्कार 'मऊ की बात' रिकॉर्ड किया गया। इसके साथ ही केंद्र पर स्थानीय स्तर पर कार्यक्रमों के निर्माण की शुरुआत भी हुई। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने दूरदर्शन मऊ में नियमित रूप से कार्यक्रमों के निर्माण और उच्च गुणवत्ता वाले प्रसारण की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने स्टूडियो के रखरखाव और सुविधाओं को बेहतर बनाने की आवश्यकता भी जताई। इस संबंध में उन्होंने प्रसार भारती के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव द्विवेदी से बातचीत की, ताकि केंद्र पर कार्यक्रम निर्माण की गतिविधियों को गति मिल सके। यह भी पढ़ें- Mau News: ऊर्जा मंत्री ने दी 531.5 लाख रुपए की विकास परियोजनाओं की सौग...