Gorakhpur News: दूध लेने निकले 80 वर्षीय वृद्ध पर गिरी जर्जर दीवार,दबकर मौत
गोरखपुर, सितम्बर 28 -- Gorakhpur News: पीपीगंज हिंदुस्तान संवाद पीपीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा राजाबारी में सोमवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे में दूध लेने घर से निकले 80 वर्षीय वृद्ध की जर्जर कच्चे मकान की दीवार के नीचे दबकर मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही गांव में मातम पसर गया और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। राजाबारी गांव निवासी पुरुषोत्तम शर्मा 80 वर्ष सोमवार सुबह करीब आठ बजे घर से गांव में दूध लेने के लिए निकले थे। बताया जाता है कि गांव के रास्ते में नाजीर शर्मा का जर्जर कच्चा मकान स्थित है। पुरुषोत्तम शर्मा जैसे ही मकान के सामने से गुजर रहे थे अचानक मकान की कच्ची दीवार भरभराकर उनके ऊपर गिर गई। दीवार के मलबे में दबने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों ने आनन फानन में दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.