गोरखपुर, अगस्त 14 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। गीडा थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने थाना प्रभारी गीडा के नेतृत्व में आरोपी हंसराज गौड़ पुत्र मुन्नी लाल गौड़ निवासी ग्राम सोनवे गोनरहा, थाना पिपराइच को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ गीडा थाने में केस दर्ज है। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। यह भी पढ़ें- Roorki News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार यह भी पढ़ें- दुष्कर्म के आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...