गोरखपुर, अगस्त 10 -- Gorakhpur News: पिपराइच, हिन्दुस्तान संवाद। पिपराइच थाना क्षेत्र के तुलसीदेई तिराहे पर रविवार को सड़क दुर्घटना में बालक निखिल कुमार (10) की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उनौला दोयम निवासी अमरनाथ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार सुबह करीब 11 बजे उनका पुत्र निखिल दोपहिया वाहन से पिपराइच जा रहा था। तुलसीदेई तिराहे पर सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने तेज गति व लापरवाही से टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल निखिल को बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...