गोरखपुर, जुलाई 23 -- Gorakhpur News: कुशीनगर। खिरकिया-बांसी मेन रोड पर स्थित सोहरौना गांव के सामने सड़क के बीचो-बीच लगभग एक मीटर गहरा गड्ढा होनें से हादसों को न्योता दे रहा है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार जानकारी देने के बावजूद अब तक संबंधित विभाग ने गड्ढे की मरम्मत नहीं कराई, जिससे संभावित दुर्घटना को को लेकर ग्रामीणों ने अपनी ओर से गड्ढे के ऊपर लकड़ियां रख दी हैं, ताकि आने जाने वाले लोगों को खतरे का आभास हो सके। हालांकि रात के समय यह व्यवस्था भी पर्याप्त साबित नहीं हो रही है, जबकि यह मार्ग बिहार प्रांत को जोड़ता है। इस मार्ग से बड़ी संख्या में छोटे व भारी वाहन हुजरते है। यह भी पढ़ें- Buxar News: गायघाट पुल के पास की सड़क धंसी, हादसे की आशंका बढ़ी इससे हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते ...