Gorakhpur News: दुर्गा प्रतिमा लेने पहुंचे युवक का ई-रिक्शा चोरी
गोरखपुर, अक्टूबर 11 -- Gorakhpur News: गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा बाजार में रविवार को दुर्गा प्रतिमा लेने पहुंचे एक ई-रिक्शा मालिक का वाहन दिनदहाड़े चोरी हो गया। प्रतिमा बनाने वाले पंडाल के पास ई-रिक्शा खड़ा कर वह मूर्ति में काम कराने गए थे। कुछ देर बाद लौटा तो वाहन गायब मिला। जानकारी के मुताबिक, शाहपुर थाना क्षेत्र के मोहनापुर नाई टोला निवासी अवधेश साहनी ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। रविवार को गांव में स्थापित की जाने वाली दुर्गा प्रतिमा लेने वह गुलरिहा थाना क्षेत्र के गुलरिहा बाजार स्थित अंबेडकर चौराहे के पास पहुंचे थे। उन्होंने अपना ई-रिक्शा प्रतिमा बनाने वाले पंडाल के पास खड़ा कर दिया और मूर्ति में कुछ काम कराने लगे। कुछ देर बाद वापस लौटे तो ई-रिक्शा मौके से गायब था। पुलिस जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.