गोरखपुर, अगस्त 24 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। नागरिक सुरक्षा कोतवाली प्रखंड एवं मारवाड़ी युवा मंच (उड़ान) के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को रेलवे सुरक्षा बल रिजर्व लाइंस दुर्गाबाड़ी परिसर में पौधरोपण किया गया। परिसर में वार्डेनों ने आम, अमरुद एवं नीम के पौधे लगाए गए। डिवीजनल वार्डेन विकास जालान ने कहा कि वृक्षों को हमें पुत्र के समान स्नेह करना होगा। संकल्पित होकर सभी लोगों को अपने व अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए कम से कम एक पौधे लगाना होगा। इस दौरान उड़ान की अध्यक्ष दिशा तिबडेवाल, स्टॉफ ऑफिसर साधना श्रीवास्तव, डिप्टी डिवीजनल वार्डेन मुर्तजा आलम, पोस्ट वार्डेन प्रतीक सरकारी, प्राची जैन, विभा जिंदल, मिलन अग्रवाल, पूर्णिमा अग्रवाल, कामना अग्रवाल, कविता गोयल, जैनब फातमा आदि मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...