गोरखपुर, अक्टूबर 27 -- Gorakhpur News: गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा क्षेत्र में बिल्डिंग मटेरियल की दुकान पर काम करने वाले कर्मचारी पर 11.95 लाख रुपये के गबन और धोखाधड़ी का आरोप लगा है। दुकानदार की शिकायत पर एसएसपी के आदेश के बाद गुलरिहा पुलिस ने आरोपी कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हरसेवकपुर नंबर-दो स्थित नागेश्वरपुरम कॉलोनी, लक्ष्मीपुर निवासी जितेंद्र नारायण के अनुसार, उनकी बिल्डिंग मटेरियल की दुकान है। उन्होंने मार्च 2023 में बिहार के सीवान जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के मीर जुमला निवासी खुर्शीद आलम को दुकान पर काम करने के लिए रखा था। शुरुआत में दुकान में 10 लाख रुपये की पूंजी लगाई गई थी। बाद में छह लाख रुपये और लगाए गए। इस तरह कुल पूंजी 16 लाख रुपये हो गई। दुकानदार का आरोप है कि दुकान पर सामान बेचने, ग्र...