गोरखपुर, जुलाई 17 -- Gorakhpur News: सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। मुजौली चौराहे पर एक खाद एवं गल्ला व्यापारी ने बाइक सवार दो युवकों पर दुकान में घुसकर एक लाख रुपये छीनने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच में मामला जमीनी विवाद से जुड़ा पाया गया है। मुजौली निवासी व्यापारी राजन सिंह ने तहरीर में बताया कि गुरुवार शाम वह दुकान पर बिक्री का हिसाब कर रहे थे। तभी बाइक से आए दो युवकों में से एक दुकान में घुस गया और असलहा दिखाकर एक लाख रुपये लेकर भागने लगा। आरोप है कि पकड़ने का प्रयास करने पर आरोपित ने मारपीट कर दी और दोनों फरार हो गए। हालांकि थाना प्रभारी संजय कुमार मिश्र ने बताया कि प्रारंभिक जांच में दोनों पक्षों के बीच जमीन का विवाद सामने आया है। रुपये छीनने के आरोप की पुष्टि नहीं हुई है। मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...