Gorakhpur News: दुकान में घुसकर दुकानदार से मारपीट, पांच लाख की रंगदारी मांगी
गोरखपुर, अगस्त 31 -- Gorakhpur News: बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के बैरियाडीह गांव में दुकान में घुसकर दुकानदार से मारपीट, गाली-गलौज और पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद समेत तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बैरियाडीह निवासी राजू गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 23 अगस्त की शाम करीब पांच बजे वह दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान बहसुआ निवासी रमेश निषाद चार अन्य लोगों के साथ दुकान में पहुंचा। आरोप है कि दुकान में घुसते ही सभी ने लात-चप्पलों से मारपीट शुरू कर दी और गाली-गलौज करने लगे। यह भी पढ़ें- Gangapar News: व्यापारी से पांच लाख की रंगदारी मांगी, विरोध पर पीटा आरोपियों ने पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी और रकम नहीं देने पर मकान गिराने व जान से म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.