गोरखपुर, अगस्त 21 -- Gorakhpur News: गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र के बनगाई गांव में किराना दुकान पर बैठी महिला के गले से मंगलसूत्र छीनकर फरार हुए बाइक सवार दो बदमाशों को पुलिस ने शुक्रवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से छीना गया मंगलसूत्र बरामद कर बाइक को सीज कर दिया। दोनों आरोपितों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। बनगाई गांव निवासी दिग्विजयनाथ राजभर की पत्नी सावित्री देवी गुरुवार शाम करीब 7:45 बजे गांव में स्थित किराना दुकान पर बैठी थीं। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक दुकान पर पहुंचे और अंडा समेत अन्य सामान मांगा। यह भी पढ़ें- Deoria News: महिला से झपटा मारकर आभूषण लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार दिग्विजयनाथ सामान लेने के लिए दुकान के अंदर चले गए। इसी दौरान एक यु...