गोरखपुर, अगस्त 24 -- Gorakhpur News: सिकरीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। असौजी बाजार में ड्राई क्लीनिंग की दुकान चलाने वाले युवक पर लाठी, हॉकी और सरिया से हमला कर दिया गया। पीड़ित ने गांव के ही एक युवक समेत करीब आधा दर्जन लोगों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नकौड़ी गांव निवासी सुरेंद्र कुमार भास्कर असौजी बाजार में शिव शक्ति ड्राई क्लीनर के नाम से दुकान चलाते हैं। उनका आरोप है कि रविवार दोपहर करीब 3:30 बजे गांव का विशाल सिंह पुत्र शैलेश सिंह करीब छह लोगों के साथ लाठी, हॉकी और सरिया लेकर दुकान पर पहुंचा। आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज करते हुए उन पर हमला कर दिया। सुरेंद्र के मुताबिक वह जान बचाने के लिए राजकुमार की दुकान में छिप गए। आरोपित वहां भी पहुंच गए और उन्हें जबरन बाहर खींचकर दौ...