गोरखपुर, अगस्त 7 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के दौरान गुरुवार को प्रवेश को लेकर हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया। एबीवीपी ने कैंट इंस्पेक्टर संजय सिंह पर प्रांत संगठन मंत्री पुनीत अग्रवाल के साथ मारपीट का आरोप लगाया। घटना के विरोध में संगठन के 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने पहले कैंट थाने पर प्रदर्शन किया। उसके बाद पैदल मार्च करते हुए एसएसपी कार्यालय पहुंचे। प्रतिनिधिमंडल से वार्ता के बाद एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने कैंट इंस्पेक्टर को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। जानकारी के मुताबिक, कुलाधिपति/राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए एबीवीपी के प्रांत संगठन मंत्री पुनीत अग्रवाल को आमं...