गोरखपुर, अगस्त 23 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। दिव्य शाकद्वीपीय ब्राह्मण समिति की मासिक बैठक रविवार को मॉडर्न हेरिटेज एकेडमी बशारतपुर में समिति के अध्यक्ष शरद चन्द्र पाण्डेय की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाते हुए सफल बनाने के लिए दायित्वों के प्रभावी निर्वहन तथा सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने पर भी चर्चा हुई। बैठक में उपाध्यक्ष अरविन्द कुमार पाठक, महामंत्री अनन्त कुमार मिश्र, संगठन मंत्री रजनीश कुमार मिश्र, कोषाध्यक्ष अमर मिश्र, कार्यकारिणी सदस्य कृष्ण कुमार मिश्र, दिनेश मणि मिश्र एवं अभय पाण्डेय, विशिष्ट संरक्षक आचार्य रामाधार पाण्डेय, प्रेम नाथ मिश्र, कौशल किशोर पाण्डेय, अशोक कुमार मिश्र एवं अशोक कुमार पाण्डेय तथा मुख्य संरक्षक चूड़ा मणि मिश्र उपस्थिति रहे। इसके अतिरिक्त सहयो...