गोरखपुर, जुलाई 17 -- Gorakhpur News: ब्रह्मपुर/चौरीचौरा, हिटी। झंगहा थाना क्षेत्र के बोहाबार मार्ग पर खुरुहरी ईंट भट्ठे के पास गुरुवार शाम करीब 7:30 बजे दाह संस्कार से लौट रही ग्रामीणों से भरी एक मिनी बस ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे गड्ढे में उतर गई। हादसे में बस सवार पांच लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर है। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची तथा घायलों को अस्पताल भेजा। जानकारी के मुताबिक, झंगहा थाना क्षेत्र के मिठाबेल गांव निवासी जितेंद्र राजभर (35) ने गोरखपुर में आत्महत्या कर ली थी। पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार को शव गांव पहुंचा और परिवार के करीब 30 से 35 लोग एक निजी स्कूल की मिनी बस से गोर्रा नदी के बोहाबार घाट पर अंतिम संस्कार के लिए गए थे。

दुर्घटना का हाल लौटते समय खुरुहरी चौराहे से आग...