गोरखपुर, अगस्त 23 -- Gorakhpur News: बांसगांव, हिन्दुस्तान संवाद। गांव के व्यक्ति के दाह संस्कार में शामिल होकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को शव रघुवाडीह बुजुर्ग गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। जवान बेटे की मौत से पत्नी और दो छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में अब कमाने वाला कोई नहीं बचा है। रघुवाडीह बुजुर्ग निवासी ओंकार यादव (30), पुत्र स्वर्गीय सत्यनारायण यादव, 21 अगस्त को गांव के ही सोमनाथ मिश्र के दाह संस्कार में शामिल होने मोटरसाइकिल से गए थे। वहां से लौटते समय गोपालपुर के पास रास्ते में उनकी बाइक हादसे का शिकार हो गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय लोगों की मदद से परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। पोस्टमार्टम के बाद ओंकार का शव पैतृक ग...