गोरखपुर, सितम्बर 29 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। सिविल लाइंस स्थित बिस्मिल पार्क के पास सोमवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में पुतला फूंकने से रोकने में जुटी पुलिस से प्रदर्शनकारी भिड़ गए थे। दरोगा से धक्का-मुक्की और मारपीट और गाली गलौच तक की नौबत बन गई थी। ड्यूटी पर तैनात वरिष्ठ उप निरीक्षक विनोद कुमार सिंह प्रदर्शनकारियों में शामिल कोदाई तिवारी और मुन्ना शाही तथा अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने मंगलवार को इस मामले में ज्ञानेन्द्र शाही को गिरफ्तार कर लिया。 यह भी पढ़ें- CEC ज्ञानेश कुमार के घर कालिख पोतने में दंगा, जानलेवा हमले की धाराओं में केस, कई कांग्रेसी गिरफ्तारप्रदर्शन की पृष्ठभूमि पुलिस के मुताबिक 28 सितंबर को बिस्मिल पार्क के पास 40-50 लोग एकत्र होकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खि...