Gorakhpur News: दहेज में 25 लाख और कार की मांग पर टूटी शादी, सात पर केस
गोरखपुर, जुलाई 8 -- Gorakhpur News: कैंपियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। दहेज में 25 लाख रुपये नकद और कार की मांग पूरी न होने पर शादी तोड़ने के आरोप में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। रामचौरा गांव निवासी कैलाश वर्मा ने तहरीर में बताया कि उनकी बेटी की शादी 23 जून 2026 को महराजगंज के लक्ष्मीपुर निवासी मनीष चौरसिया से तय थी। आरोप है कि शादी से पहले आरोपितों ने अतिरिक्त दहेज की मांग की और इनकार करने पर रिश्ता तोड़ दिया। विरोध करने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.