Gorakhpur News: दहेज नहीं मिलने पर विवाहिता को घर से निकाला
गोरखपुर, अक्टूबर 24 -- Gorakhpur News: सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। गीडा थाना क्षेत्र के गुरौली में दहेज में दो लाख रुपये नहीं मिलने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। गुरौली निवासी नीतू निषाद की शादी 24 नवंबर 2024 को पुनेश से हुई थी। आरोप है कि ससुराल पहुंचने के बाद कम दहेज लाने का ताना देकर दो लाख रुपये की मांग की जाने लगी। मायके पक्ष ने एक लाख रुपये दिए, लेकिन प्रताड़ना बंद नहीं हुई। पीड़िता ने ससुर पर छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया है। विरोध करने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। यह भी पढ़ें- Unnao News: दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला पुलिस ने पति पुनेश, सास बासमती, ससुर सोमई और ननद खुशबू व रिंकी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, छेड़छाड़, मारपीट और धमकी देने का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.