Gorakhpur News: दहेज के लिए विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला
गोरखपुर, अक्टूबर 7 -- Gorakhpur News: गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र की सीमा यादव ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोप है कि पांच लाख रुपये और कार की मांग पूरी नहीं होने पर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। बनगाई टोला बंजरहा निवासी सीमा की शादी 18 नवंबर 2025 को बस्ती के गौर थाना क्षेत्र निवासी अनुराग यादव से हुई थी। आरोप है कि शादी के 15 दिन बाद पति अनुराग, ससुर हरिराम, सास उषा देवी और ननद अंकिता व विजयलक्ष्मी दहेज को लेकर ताना देने लगे। मांग पूरी न होने पर मारपीट और धमकी दी गई। छह दिसंबर को मारपीट कर मायके भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक जेपी पाल ने बताया कि केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.