गोरखपुर, अगस्त 18 -- Gorakhpur News: भर्रोह, हिन्दुस्तान संवाद। गोला थाना क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी पांच लोगों के खिलाफ पुलिस ने दहेज उत्पीड़न, मारपीट और धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया है। गगहा थाना क्षेत्र के सुमही गांव निवासी दिव्या प्रजापति ने तहरीर में बताया कि उसकी शादी 2023 में रामसेवक प्रजापति से हुई थी। आरोप है कि पति, ससुर विजय प्रजापति, सास देवमुखा और ननद शशिकला व नेहा कम दहेज लाने को लेकर प्रताड़ित करते थे। पति विदेश चला गया और व्यापार के लिए 10 लाख रुपये लाने का दबाव बनाने लगा। आरोप है कि एक अगस्त को ससुरालवालों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...