Gorakhpur News: दस किलोमीटर पीछा कर पुलिस ने कार सवार को दबोचा
गोरखपुर, अक्टूबर 5 -- Gorakhpur News: सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। स्कूल जा रही कक्षा आठ की छात्रा को कार में बैठाकर भाग रहे युवक को पुलिस ने करीब दस किलोमीटर तक पीछा करने के बाद घघसरा में पकड़ लिया। पुलिस की घेराबंदी देखकर आरोपी ने छात्रा को रास्ते में उतार दिया और कार लेकर भागने का प्रयास किया। छात्रा की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। सहजनवा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा पाली ब्लॉक क्षेत्र के एक निजी विद्यालय में कक्षा आठ में पढ़ती है। सोमवार सुबह वह बस से स्कूल जा रही थी। घघसरा-सहजनवा मार्ग पर बस से उतरने के बाद एक कार सवार युवक छात्रा को कार में बैठाकर सहजनवा की ओर जाने लगा। छात्रा को कार में बैठाते हुए एक ग्रामीण ने देख लिया। उसने तत्काल विद्यालय प्रबंधक को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.