Gorakhpur News: दवा बाजार निर्माण से जाम हुई कॉलोनी की नाली, खोलने पहुंची टीम बैरंग लौटी
गोरखपुर, जुलाई 17 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। महानगर के विंध्यवासिनी नगर में निर्माणाधीन दवा बाजार (कमर्शियल कॉम्प्लेक्स) के निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों और निर्माण पक्ष के बीच विवाद गहरा गया है। विंध्यवासिनी कॉलोनीवासियों का आरोप है कि निर्माण करा रहे लोगों ने कॉलोनी की नाली में मिट्टी भर जलनिकासी ठप कर दी है। बुधवार को नगर निगम की टीम नाली से मिट्टी हटाने पहुंची, लेकिन निर्माण स्थल के मैनेजर बताने वाले व्यक्ति ने उन्हें काम नहीं करने दिया, जिससे टीम बिना कार्रवाई किए लौट गई। इसके बाद कॉलोनीवासियों ने महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव एवं नगर आयुक्त अजय जैन से हस्तक्षेप की मांग की है。
समस्या का विवरण विंध्यवासिनी नगर निवासी अजय श्रीवास्तव समेत अन्य लोगों की ओर से दिए गए शिकायती पत्र में कहा गया है कि कॉलोनी में करीब 60 मकान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.