गोरखपुर, नवम्बर 5 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। श्री विष्णु मंदिर असुरन में मानस उत्थान समिति गोरखपुर द्वारा आयोजित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों पर गुरुवार को विराम लगा। मुख्य यज्ञाचार्य पं. सुंदर श्याम त्रिपाठी के नेतृत्व में मुख्य यजमान शरदेंदु पांडेय, माया रानी सहित 73 दम्पतियों ने हवन में आहुतियां डालीं और सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान, पुराण परायण और अखंड श्री हरि संकीर्तन की पूर्णाहुति दोपहर में सम्पन्न हुई। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन दोपहर एक बजे से देर शाम तक चलता रहा। समिति के अध्यक्ष राधेश्याम श्रीवास्तव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया है। अनुष्ठान में दयानन्द शर्मा, शीतल पाण्डेय, विद्यानंद यादव, शिशिर वर्मा, डी एन यादव, विकास वर्मा, मीरा दुबे, मीनाक्षी सिंह, अमरनाथ श्रीवास्तव, विशाल चौरसिया, जितेंद्र प्रसाद ...