Gorakhpur News: दंगा नियंत्रण का अभ्यास कर पुलिस ने परखी अपनी तैयारी
गोरखपुर, अक्टूबर 27 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। कानून-व्यवस्था की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार को पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में दंगा नियंत्रण का व्यापक मॉक अभ्यास किया गया। पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में आयोजित इस अभ्यास में पुलिसकर्मियों की तत्परता, कार्यक्षमता, आपसी समन्वय और भीड़ नियंत्रण की तैयारियों को परखा गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप अनुशासित और संयमित तरीके से कार्रवाई करने का प्रशिक्षण दिया गया। अभ्यास की शुरुआत ब्रीफिंग से हुई। इसमें अधिकारियों और कर्मचारियों को मानक संचालन प्रक्रिया, आपसी समन्वय और सार्वजनिक अशांति की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी गई। बताया गया कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.